राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने आंबेडकर की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2024

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर रविवार को संसद भवन परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री, सांसद, पूर्व सांसद और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। बाद में कई लोगों ने पुराने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। लोकसभा और राज्यसभा के महासचिव क्रमशः उत्पल कुमार सिंह और पी सी मोदी ने भी केन्द्रीय कक्ष में आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। केन्द्रीय कक्ष में आंबेडकर की तस्वीर का अनावरण 12 अप्रैल 1990 को तत्कालीन प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने किया था। 

इसे भी पढ़ें: विपक्ष ने फूट के कारण अपनी ताकत खो दी, कांग्रेस में कई संगठनात्मक समस्याएं हैं, जिन्हें दूर करने की जरूरत : Amartya Sen

उन्होंने कानून के शासन, नागरिक स्वतंत्रता, लैंगिक समानता और हाशिए पर मौजूद वर्गों के सशक्तीकरण को बढ़ावा देने वाले संवैधानिक ढांचे के माध्यम से एक समतावादी भारत के निर्माण के लिए सामाजिक परिवर्तन का बीड़ा उठाया।’’ बिरला ने आंबेडकर की एक महान राष्ट्र निर्माता के रूप में सराहना की और कहा कि उनका जीवन सामाजिक न्याय के लिए एक अद्वितीय संघर्ष का पर्याय था।

प्रमुख खबरें

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर

China की Geely और Renault का 3000 करोड़ी दांव, भारत में बनेंगे Next-Gen Hybrid इंजन

अब Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई Aashirwad का तूफान, ठोके लगातार दो Century

Online Fraud पर RBI का बड़ा फैसला, बैंक ग्राहकों को मिलेगा ₹25,000 तक का Compensation, जानें नए नियम।