श्रीलंका को बदतर आर्थिक संकट से निकालने में जुटे राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, विपक्षी दलों के साथ शुरू की वार्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2022

कोलंबो।श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने विपक्षी दलों के साथ बातचीत शुरू की है ताकि उन्हें अपनी अगुवाई वाली सर्वदलीय सरकार में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा सके। विक्रमसिंघे का यह कदम प्रशासन में विश्वास सुनिश्चित कर दिवालिया हो चुके देश को बदतर आर्थिक संकट से निकलने की कोशिशों का हिस्सा है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट में दी गई। डेली मिरर अखबार ने सूत्रों के हवाले से कहा कि एक हफ्ते में बातचीत पूरी होने की उम्मीद है। विक्रमसिंघे ने बृहस्पतिवार को पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना की श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) के साथ बातचीत की।

इसे भी पढ़ें: गंभीर नकदी संकट से गुजर रहे चीनी बैंक, निकासी फ्रीज करने से 4 लाख ग्राहक हुए प्रभावित

एनएफएफ ने 20 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में गोटबाया राजपक्षे के उत्तराधिकारी के तौर पर दुल्लास अल्हाप्परुमा का समर्थन किया था। राजपक्षे ने सरकार के विरोध में बड़े पैमाने पर हुए प्रदर्शनों के बाद देश छोड़ने के बाद इस्तीफा दे दिया था। न्याय मंत्री विजयदास राजपक्षे ने बृहस्पतिवार को कहा कि सभी दलों को सर्वदलीय सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है। मंत्री ने कहा कि सरकारअन्य दलों के शामिल होने के लिए आगे आने को लेकर कुछ समय तक इंतजार करेगी।

प्रमुख खबरें

Bihar Flood: Patna के गांधी घाट पर गंगा ने तोड़ा उच्चतम जलस्तर का रिकॉर्ड, 11 जिलों में संकट

CBI ने Subhash Chandra पर दर्ज की FIR, LIC Housing Finance से धोखाधड़ी का आरोप

उत्तर प्रदेश 2027: चुनावी बिसात और बदलते समीकरण

मुझे झूठे वादे मत सुनाओ, MPLADS फंड खर्च न होने पर भड़कीं Kangana Ranaut, मंडी के अधिकारियों को लगाई फटकार