राष्ट्रपति चुनाव: अरुणाचल प्रदेश में दोपहर तक 60 में से 59 विधायकों ने किया मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2022

ईटानगर। देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए अरुणाचल प्रदेश के 60 में से 59 विधायकों ने सोमवार को दोपहर 12 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विधानसभा सचिव के. हाबुंग ने यह जानकारी दी। हाबुंग ने कहा कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चौना मीन विधानसभा के नोकमे नमती हॉल में सबसे पहले वोट डालने वालों में शामिल रहे। भाजपा विधायक लोकम टसर को अभी अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। खांडू ने ट्विटर पर कहा, भारत के सबसे निर्णायक क्षणों में से एक। आज राज्य विधानसभा परिसर में 16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डालने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।”

इसे भी पढ़ें: अग्निपथ योजना, महंगाई को लेकर लोकसभा में विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

एनपीपी के चार विधायकों और जद (यू) के एकमात्र सदस्य ने तीन निर्दलीय सदस्यों के साथ मुर्मू को अपना समर्थन देने का वादा किया था। अरुणाचल प्रदेश से लोकसभा के दो सदस्य-केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रीजीजू और तापिर गाओ हैं तथा उच्च सदन में सदस्य के रूप में नबाम रेबिया हैं। देश भर में प्रत्येक सांसद का वोट मूल्य 700 है। हाबुंग ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में विधायकों का वोट मूल्य आठ-आठ है। राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार को एनपीपी, जद (यू) और निर्दलीयों के समर्थन से 2,584 तथा सिन्हा को कांग्रेस के समर्थन से 32 मत मिलने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर