राष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष की बैठक में शामिल होगी AIMIM, असदुद्दीन ओवैसी ने शरद पवार को कहा शुक्रिया

By अंकित सिंह | Jun 20, 2022

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष लगातार बैठक कर रहा है। 15 जून को ममता बनर्जी के नेतृत्व में दिल्ली में एक विपक्ष की अहम बैठक हुई थी। इसके बाद 21 जून को मुंबई में शरद पवार ने भी एक बड़ी बैठक बुलाई है। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष की ओर से यह दूसरी बड़ी बैठक है। माना जा रहा है कि शरद पवार द्वारा बुलाई गई इस बैठक में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष की ओर से साझा उम्मीदवार के नाम पर चर्चा की जा सकती है। इस बैठक में शामिल होने के लिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के एआईएमआईएम को भी शरद पवार ने बुलावा भेजा है। हालांकि अब तक राष्ट्रपति चुनाव को लेकर जितनी भी चर्चाएं हुई, उसमें ओवैसी का नाम कहीं भी शामिल दिखाई नहीं दे रहा था। लेकिन शरद पवार ने आखिरकार असदुद्दीन ओवैसी को मीटिंग में शामिल होने के लिए न्योता भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें: शरद पवार की बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी ! राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष की पहली बैठक रही थी बेनतीजा

इसके पहले 15 जून को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार पर चर्चा करने के वास्ते एक बैठक बुलाई थी, जिसमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, वाम दलों और शिवसेना सहित 17 दलों ने भाग लिया था। इस बैठक में एआईएमआईएम ने हिस्सा नहीं लिया था। चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसके मुताबिक, देश के अगले महामहिम को चुनने के लिए 18 जुलाई को वोट डाले जाएंगे। जबकि 21 जुलाई को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे और देश को नए महामहिम मिलेंगे। इस चुनाव में सांसदों और विधायकों वाले निर्वाचक मंडल के 4,809 सदस्य मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उत्तराधिकारी का चुनाव करेंगे।

प्रमुख खबरें

Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का आरोप, मोदी सरकार में आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की