Pakistan में नौ मार्च को होगा राष्ट्रपति चुनाव; जरदारी की जीत लगभग तय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2024

पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान नौ मार्च को होगा, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का लगभग 11 साल बाद फिर से शीर्ष संवैधानिक पद हासिल करना लगभग तय है।

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने एक नोटिस में कहा कि राष्ट्रपति चुनाव नौ मार्च को नेशनल असेंबली और सभी प्रांतीय असेंबली में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, संबंधित पद के लिए उम्मीदवार शनिवार 12 बजे से पहले लाहौर, कराची, पेशावर और क्वेटा में निर्वाचन अधिकारियों के पास नामांकन पत्र दायर कर सकते हैं।

ईसीपी ने कहा कि अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्रों की छंटनी चार मार्च को की जाएगी, और इसके अगले दिन नाम वापस लिया जा सकता है। पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाले छह दलों के गठबंधन द्वारा शीर्ष पद के लिए नामित किया गया है। इससे जरदारी की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

गठबंधन में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन), पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) समेत अन्य दल शामिल हैं। पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनजीर भुट्टो के पति जरदारी सितंबर 2008 से 2013 तक देश के राष्ट्रपति रह चुके हैं।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit में UNSC सुधार और बहुध्रुवीय व्यवस्था पर Antonio Guterres देंगे जोर

BSP सुप्रीमो Mayawati का बड़ा फैसला! Akash Anand को किया पार्टी से निष्कासित, रिश्तेदारी और रीपोस्ट न करने पर जताई नाराजगी

Bengal में उप-चुनाव से पहले BJP ने बनाई 263 सदस्यीय कार्यसमिति

Rajasthan municipal elections में 76.41% वोटिंग, अरनोद में सबसे अधिक मतदान