IND vs SL: बड़े मैचों में फ्लॉप हो रहे हैं सूर्यकुमार यादव? फाइनल से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन

By Kusum | Sep 26, 2025

एशिया कप 2025 में भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म लगातार खराब होती जा रही है। जिसके बाद अब सवाल उठने  लगे हैं कि क्या कप्तानी के चलते उनके प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ रहा है? श्रीलंका के खिलाफ सूर्या महज 12 रन बनाकर आउ हो गए। 

सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी

इस एशिया कप 2025 में भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने काफी निराश किया। वह अपने रंग में नहीं दिखे और लगातार उनका फ्लॉप शो जारी है। अभी तक की पांच पारियों में वह कुल 71 रन ही बना पाए हैं। यूएई के खिलाफ 07 रन, पाकिस्तान केखिलाफ 47 रन, ओमान के खिलाफ बल्लेबाजी ही नहीं की और सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ बिना खाता खोले ही आउट हो गए। 

वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ 05 रन बनाए। श्रीलंका के खिलाफ 12 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछली 10 टी20 पारियों में महज 99 रन बना सके हैं। इस दौरान उनका औसत 12.37 का रहा है और स्ट्राइक रेट महज 110 का। 

उनकी पिछली 15 पारियों का स्कोर 12,05,00 नहीं खेले, नाबाद 47, नाबाद 7, 02, 00, 14, 12,00 नहीं खेले, 01, 04, 21 है। उन्होंने आखिरी टी20 अर्धशतक पिछले साल 12 अक्टूबर को हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। 

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत