White House में बढ़ा दबाव, Midterm Elections से पहले ईरान युद्ध से Trump का 'Exit Plan' तैयार!

By अभिनय आकाश | Mar 10, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान के साथ चल रही यह जंग जल्द ही खत्म हो सकती है। लेकिन साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर ईरान ने हॉर्नुज स्टेट में जहाजों की आवाजाही रोकने की कोशिश की तो अमेरिका और बड़ा हमला कर सकता है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ चल रही जंग बहुत जल्द खत्म हो सकती है। ट्रंप ने पिछले 10 दिनों से चल रही इस जंग को शॉर्ट टर्म एक्सकरशन यानी कि छोटा सा सैन्य अभियान बताया। फ्लोरिडा के डोरल शहर में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि 28 फरवरी से अब तक अमेरिका और इजराइल मिलकर ईरान के 5000 ठिकानों पर हमला कर चुका है। ट्रंप के मुताबिक इसी दिन ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्ला अली खामिनई की मौत हो गई थी। यानी कि 28 फरवरी को जो हमला ईरान पर हुआ था। जिसके बाद यह टकराव और तेज हो गया। 

इसे भी पढ़ें: China का 141 पन्नों वाला मास्टरप्लान, बिना गोली चलाए US के F-35 जेट्स को जमीन पर ला देगा

वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन के कुछ अधिकारियों का कहना है कि जब तक ईरान क्षेत्र के देशों पर हमले करता रहेगा और इज़रायल ईरानी ठिकानों पर अपनी कार्रवाई जारी रखेगा, तब तक अमेरिका के लिए इस संघर्ष से पूरी तरह पीछे हटना मुश्किल होगा। इससे पहले भी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा था कि इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों की वजह से ही अमेरिका ने ईरान की ओर ताबड़तोड़ हमले करने का सोचा था। अमेरिका का मानना था कि अगर इज़रायल ईरान पर हमला करता है, तो ईरान इसे अमेरिकी सेना के खिलाफ हमला मानकर जवाबी कार्रवाई कर सकता है। रूबियो ने कहा हमें पहले से पता था कि इज़रायल कोई कार्रवाई करने वाला है। और हमें यह भी पता था कि अगर हम पहले ही कार्रवाई नहीं करते और उनके हमले शुरू होने का इंतज़ार करते, तो हमें ज्यादा नुकसान और हताहतों का सामना करना पड़ता। उन्होंने आगे कहा कि हमें विश्वास था कि उन पर हमला होगा और उसके बाद वे तुरंत हमारे ऊपर भी हमला कर सकते थे। इसलिए हम चुपचाप बैठकर वार झेलने के लिए तैयार नहीं थे।

इसे भी पढ़ें: ईरान छोड़िए, चीन ने किया रूस पर अजीब हमला! भारत चौंक गया

लेकिन इस मामले से परिचित लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में ट्रंप के सलाहकारों ने उन्हें इस संघर्ष से बाहर निकलने की योजना तैयार करने की सलाह दी है। उनका मानना है कि लंबा चलता युद्ध जो अब अपने 10वें दिन में पहुंच चुका है, अमेरिकी राष्ट्रपति को मिल रहे समर्थन को कमजोर कर सकता है। एक हालिया सर्वे के अनुसार, लगभग 53% अमेरिकी मतदाताओं ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का विरोध किया है। ट्रंप के कुछ सलाहकारों ने यह भी चेतावनी दी है कि मिडटर्म चुनाव नजदीक आ रहे हैं और इस बीच तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। ट्रंप के बाहरी आर्थिक सलाहकार स्टीफन मूर ने वॉल स्ट्रीट जनरल से कहा कि जब गैस और तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो बाकी चीज़ों की कीमतें भी बढ़ जाती हैं। पहले से ही महंगाई और खर्च लोगों के लिए चिंता का विषय हैं, ऐसे में यह स्थिति और बड़ी चुनौतियां पैदा कर सकती है।

प्रमुख खबरें

Rohit Sharma के World Cup 2027 खेलने पर Ajinkya Rahane की खरी-खरी: बार-बार सवाल उठाकर न पैदा करें Confusion

New-Gen Hyundai Creta का बड़ा बदलाव, K3 Platform और ADAS Features के साथ 2027 में होगी एंट्री

भारत में 2028 तक शुरू होगी Air Taxi, नागरिक उड्डयन मंत्री Ram Mohan Naidu ने Bengaluru में किया बड़ा ऐलान

Jharkhand Student Protest: 5 घंटे चली बैठक, CBI जांच पर नहीं बनी बात, 10 अगस्त को होगा विधानसभा घेराव