लोगों पर डाला जा रहा दबाव, झूठे मुकदमे फंसाये जा रहे, संभल को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

By अंकित सिंह | Jan 07, 2025

समाजवादी पार्टी के मुखिया और सांसद अखिलेश यादव ने एक बार फिर से संभल की घटना को लेकर योगी सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल संभल जाकर लोगों से बात करना चाहता था। सरकार ने हमें इजाजत नहीं दी। वे दिल्ली और लखनऊ से तैयार हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। लेकिन जब उन्होंने दूसरी बार जाना चाहा तो पुलिस ने उन्हें इजाजत दे दी। उन्होंने सवाल किया कि सरकार पहली बार में क्या छिपाना चाहती थी? 

उन्होंने सवाल किया कि अधिकारियों पर ऐसा क्या दबाव है कि वे अलोकतांत्रिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं? जेल जाने वाले लोगों को इतना पीटा गया कि वे लगभग मर ही सकते थे। उन पर सरकार के मुताबिक बयान देने का दबाव बनाया जाता है। हमारे प्रतिनिधिमंडल से मिलने के बाद अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया और निलंबन भी जाति के आधार पर किया गया। इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने संभल का दौरा किया और 24 नवंबर को संभल में हुई घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का चेक सौंपा था। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Sambhal Jama Masjid मामले की सर्वेक्षण रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल, कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आये

संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा कि संभल ही नहीं पूरा प्रदेश और देश शर्मसार है। हिंदुओं और मुसलमानों के बीच कुछ विवाद थे लेकिन अब यह मामला ख़त्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि यहां लोग शांति से रह रहे थे लेकिन इसे अशांत कर दिया गया। हमारे पांच लोग मारे गए। हमने संभल के लोगों की आवाज उठाई। सपा सांसद ने सवाल करते हुए कहा कि यह कैसा न्याय है कि हमारे लोगों को मार दिया गया और हम पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया? 

प्रमुख खबरें

Arizona हत्या का आरोपी Varun Bachigari जर्मनी में गिरफ्तार, भारत भागने की थी योजना

Odisha में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, Hirakud Dam के 12 गेट खोले गए

MCD दिल्ली की Naini Lake के कायाकल्प पर खर्च करेगी 9.73 करोड़ रुपये, जुलाई 2027 तक पूरा होगा काम

Harsh Sanghavi ने कहा, FTA से गुजरात के कपड़ा उद्योग को वैश्विक अवसर मिलेगा