पिछली सरकार औरंगजेब की याद में मुगल म्यूजियम बना रही थी: CM Yogi Adityanath

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 25, 2023

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में आगरा में औरंगजेब की याद में मुगल म्यूजियम बनाया जा रहा था। वहीं हमारी सरकार उसी जनपद में छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर भव्य म्यूजियम बनाकर उनकी स्मृतियों को सहेज रही है। उन्होंने कहा कि हमारा संबंध मुगल आक्रांताओं से नहीं हो सकता है। यही वजह है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणा से भारत सरकार ने भारतीय नौसेना का चिन्ह वही बनाया है जो छत्रपति शिवाजी महाराज का था।

इसे भी पढ़ें: Mission Shakti Yojana । योगीराज में 'घूंघट' से निकलकर गांव की सूरत बदल रहीं महिला ग्राम प्रधान

सीएम योगी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का उत्तर प्रदेश से संबंध दो दृष्टि में बहुत मायने रखता है। पहला उनके राज्याभिषेक के लिए गए पुरोहित गंगा भट्ट थे, जो काशी से थे। दूसरा छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य को लेकर कानपुर में जन्म लेने महाकवि भूषण द्वारा रचे गए पद्य हैं।

सीएम योगी ने कहा कि आज के भारत का मानचित्र राजनीतिक भारत का मानचित्र है। लेकिन हजारों वर्ष पहले दुनिया के अंदर एक वृहत्तर सांस्कृतिक भारत था, जिसे हमारे शास्त्रों ने मान्यता दी थी। वह आज भी हम सबका ध्यान आकर्षित करता है। सीएम योगी ने कहा कि जब किसी व्यक्ति का दृष्टिकोण राजनीतिक हो जाता हो तो वह अपनी संस्कृति को समझने में अक्सर भूल कर जाता है।

इसे भी पढ़ें: NDA में वापसी के बाद पहली बार CM Yogi से मिले ओमप्रकाश राजभर, बोले- योगी जी ने UP को जो ऊंचाई दी वह अभूतपूर्व

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश जोशी जी, क्षेत्र प्रचारक अनिल जी, प्रांत प्रचारक कौशल जी, सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोजकांत जी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, समाजसेवी राजेश सिंह, दिव्य सेवा मिशन के संस्थापक आशीष गौतम और संयोजक संजय चतुर्वेदी मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

ICC T20I रैंकिंग में Abhishek Sharma फिर नंबर 1 बने, Ishan Kishan छूटे पीछे

तमिलनाडु के 30 ITI में शुरू हुईं आधुनिक इलेक्ट्रिकल लैब्स, CM Vijay ने किया उद्घाटन

Delhi Serial Blasts: 29 अक्टूबर 2005 को बम धमाकों से दहल गई थी राजधानी, 60 लोगों की हुई थी मौत

WPL 2027 Auction में UP Warriorz ने Sophie Molineux को 1.10 करोड़ में खरीदा