पूर्व की एमवीए सरकार ने अपराधों को नजरअंदाज किया: शिंदे ने राष्ट्रपति शासन की विपक्ष की मांग पर कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की विपक्षी गुट महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की मांग पर रविवार को पलटवार किया और कहा कि यह पिछली उद्धव ठाकरे नीत सरकार थी जिसने अपराध को नजरअंदाज किया था।

शिंदे ने दावा किया कि उनके नेतृत्व वाली महायुति (शिवसेना, भाजपा और राकांपा) सरकार को 288 सदस्यीय सदन में 210 विधायकों का समर्थन हासिल है। शिंदे रामटेक शहर में शिव संकल्प अभियान के तहत एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था के हालात ‘बिगड़ने’ का दावा करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की थी जिसके एक दिन बाद शिंदे का यह बयान आया है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में गरीबों को 5 रुपये में पौष्टिक और भरपेट खाना मिलेगा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 45 अटल कैंटीन का किया उद्घाटन

पश्चिम बंगाल : यादवपुर विश्वविद्यालय में धार्मिक भेदभाव के आरोप वाले पोस्टर लेकर पहुंचे छात्र

Migrant Worker Lynched in Odisha | ओडिशा में बांग्लादेशी के शक में बंगाली मजदूर की निर्मम हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार, प्रदेश में राजनीति गरमाई

एक्स पर Mirwaiz Umar Farooq का प्रोफाइल अपडेट: क्या हुर्रियत से दूरी बना रहे हैं अलगाववादी नेता? हुर्रियत अध्यक्ष पदनाम हटाया