दिवाली पर मुंबई से जाना है घर, तो अब फ्लाइट की टिकट जेब पर मारेगी सेंध

By प्रभा साक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2022

दिवाली के मौके पर हर व्यक्ति घर परिवार के साथ मिलकर इस त्योहार को मनाने की इच्छा रखता है। अगर इस बार मुंबई में रहने वाले लोगों ने घर जाने के लिए अब तक फ्लाइट की टिकट बुक नहीं की है तो ये उनकी जेब पर बड़ी मार कर सकता है।

गौरतलब है कि महामारी के दौरान इस बार हवाई किराए के लिए निर्धारित ऊपरी और निचली सीमाओं को हटाए जाने की अनुमति दी थी। वर्तमान में मुंबई से कोच्चि के टिकटों में काफी इजाफा हुआ है। खासतौर से 21, 22 और 23 अक्टूबर की फ्लाइट की टिकट की कीमत आसमान छू रही है। मुंबई से कोच्चि की एक तरफा फ्लाइट का न्यूनतम किराया 20 हजार रुपये से अधिक हो गया है। वहीं दिल्ली से कोच्चि तक का किराया 18,300 रुपये का ही है। वहीं दिल्ली से तिरुवनंतपुरम का किराया 22,300 रुपये पर पहुंच गया है। दिल्ली में ये काफी कम उड़ानें हैं जिनका किराया 20 हजार रुपये से अधिक है।

इस मामले पर Yatra.com के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट आदित्य गुप्ता ने कहा कि त्योहारों के मौसम में बुकिंग में पूछताछ में 50-60% की बढ़ोतरी हो जाती है। उन्होंने कहा कि कई घरेलू हवाई यात्रा रूटों पर टियर 1 से टियर 2 तक के रूटों में बुकिंग की मांग बढ़ी है। इसमें दिल्ली से पटना, मुंबई से जयपुर, समेत कई रूट शामिल है। हमें उम्मीद है कि त्योहारों में शुरू हुई ये मांग सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगी। 

मेक माई ट्रिप के को फाउंडर और ग्रुप सीईओ राजेश मागो ने कहा कि हमने घरेलू गंतव्यों में अवकाश यात्रा में लगातार और मजबूत सुधार देखा है। जैसा कि उद्योग के आंकड़ों से पता चलता है, घरेलू हवाई यात्रा के लिए, पूर्व-महामारी के स्तर की तुलना में रिकवरी लगभग 90% है। हमारे कारोबार में भी इसी तरह के रिकवरी ट्रेंड देखने को मिले है। "

होटल चेन ओयो को एसवीपी श्रीरंग गोडबोले ने कहा कि इस त्योहारी सीजन में यात्रा की भावना अपने चरम पर है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस सप्ताहांत के दौरान आई बढ़ोतरी का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि लोग आगामी छुट्टियों के दौरान यात्रा करने के लिए उत्सुक हैं। हम 2021 की तुलना में इस साल त्योहारी सीजन के लिए बुकिंग पूछताछ में पहले से ही 90-100% की स्वस्थ वृद्धि देख रहे हैं।  उन्होंने कहा कि दिवाली को लेकर कई बुकिंग रिसीव हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Indian Rupee vs. US Dollar | डॉलर के मुकाबले रुपये में 15 पैसे का सुधार, शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत और डॉलर इंडेक्स में गिरावट से मिला सहारा

ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने पर उच्च न्यायालय ने उठाए संवैधानिक सवाल, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Yogini Ekadashi 2026: 88 हजार ब्राह्मणों के भोजन समान पुण्य, जानें Lord Vishnu पूजा की सही विधि

Love Horoscope For 10 July 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 जुलाई 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन