Rajkot Gaming Zone Fire : प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2024

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजकोट शहर के एक ‘गेम जोन’ में आग लगने की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को यह जानकारी दी। पीएमओ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि हादसे में घायल लोगों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। गुजरात सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपये और घायल व्यक्तियों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने ‘खुले तौर पर ऐलान’ किया कि वह हिमाचल सरकार गिरा देंगे : Rahul Gandhi

विज्ञप्ति के मुताबिक, बाद में पटेल ने बचाव एवं राहत कार्य और स्थानीय प्रशासन द्वारा उठाए गए अन्य उपायों के संबंध में राजकोट के हीरासर हवाई अड्डे पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को अग्निकांड की गहन जांच करने और त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि शवों की पहचान के लिए उनके नमूने एकत्र किए गए और डीएनए विश्लेषण के लिए गांधीनगर में एक फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।

प्रमुख खबरें

Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल, सरकार ने Import Duty हटाने और स्टॉक लिमिट पर शुरू किया विचार

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

Manchester City के Midfield में मची खलबली, Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर