प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने और टीका लगवाने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2022

नयी दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से कोविड-19 संबंधी सभी नियमों का पालन करने, मास्क पहनने और टीकाकरण के पात्र होने पर टीका लगवाने की शुक्रवार को अपील की।

मोदी ने कहा, मैं आप सबसे एक बार फिर अपील करता हूं कि कोविड-19 संबंधी सभी नियमों का पालन करें, मास्क पहनें और यदि टीकाकरण के पात्र हैं, तो टीका लगवाएं।

एक बयान के मुताबिक, आयुष मंत्रालय ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत शुक्रवार को वैश्विक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें भारत समेत दुनियाभर के एक करोड़ से अधिक लोगों ने कोविड-19 महामारी के दौरान सुरक्षित रहने के उद्देश्य से सूर्य नमस्कार किया।

प्रमुख खबरें

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी

Delhi State Cancer Institute में जरूरी दवाओं की खरीद शुरू, 90 फीसदी स्टॉक उपलब्ध

BJP मुख्यालय में 8 देशों के राजनयिकों से मिले Nitin Nabin, संगठनात्मक ढांचे और सेवा अभियान की दी जानकारी

Saudi Arabia पर Houthi विद्रोहियों के हमले, सेना ने नाकाम की छह मिसाइलें