Prime Minister Modi ने महाराष्ट्र-गुजरात के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को बधाई दी। उन्होंने महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करते रहने की प्रतिबद्धता जताई, वहीं गुजरात की समृद्धि की कामना भी की।

वर्ष 1960 में एक मई के दिन ही महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आए थे। इससे पहले, दोनों राज्य बंबई प्रांत का हिस्सा थे। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, गुजरात राज्य के स्थापना दिवस के इस शुभ अवसर पर, हम गुजरात के लोगों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, उल्लेखनीय उपलब्धियों और जीवंत भावना को याद करते हैं।

उन्होंने कहा, राज्य उद्यमशीलता, लचीलेपन और समावेशी विकास के अपने लोकाचार के साथ पीढ़ियों को समृद्ध और प्रेरित करता रहे। गुजरात के लोगों को मेरी शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य का स्थापना दिवस इस भूमि की गौरवशाली विरासत और अदम्य भावना का जश्न मनाने का अवसर है जिसने महान दूरदर्शी पैदा किए हैं और जो सांस्कृतिक समृद्धि से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र परंपरा, प्रगति और एकता के प्रतीक के रूप में खड़ा है। हम महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करते रहने की अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि करते हैं। महाराष्ट्र के लोगों को मेरी शुभकामनाएं।

प्रमुख खबरें

Ballia में छात्रा से दुष्कर्म के बाद तस्वीर और वीडियो सार्वजनिक करने के दोषी शिक्षक को 25 साल की जेल

किरदार चुनते वक्त इस बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचता कि लोग क्या कहेंगे : Manoj Bajpayee

Satwik-Chirag ने Thailand Open जीत के बाद विश्व नंबर एक रैंकिंग हासिल की

Sunak ने Britain में मरीजों को संक्रमित खून चढ़ाए जाने के दशकों पुराने प्रकरण को लेकर माफी मांगी