प्रधानमंत्री ने Grammy Awards जीतने पर संगीत समूह ‘शक्ति’ के कलाकारों को बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2024

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम की श्रेणी में 2024 का ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन और गायक शंकर महादेवन सहित उनकी पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि उनकी इस उपलब्धि पर भारत को गर्व है। हुसैन और गायक शंकर महादेवन के एक फ्यूजन संगीत समूह ‘शक्ति’ ने ‘दिस मूमेंट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम की श्रेणी में 2024 का ग्रैमी पुरस्कार जीता है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ के जरिए हुसैन, महादेवन, राकेश चौरसिया, सेल्वागणेश और गणेश राजगोपालन को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘संगीत के प्रति आपकी असाधारण प्रतिभा और समर्पण ने दुनिया भर में दिल जीता है। भारत को गर्व है। ये उपलब्धियां आपके द्वारा की जाने वाली कड़ी मेहनत का प्रमाण है। यह नई पीढ़ी के कलाकारों को बड़े सपने देखने और संगीत में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने CBI मामले में RG कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को दी जमानत, 2 साल की जेल और धीमी सुनवाई का दिया हवाला

दिल्ली में तिरंगा मार्च विवाद! AISA अध्यक्ष नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को SEM कोर्ट में किया जाएगा पेश

Thane में साहूकार की प्रताड़ना से युवक की मौत, 18 हजार रुपये के कर्ज पर दी थी नाखून उखाड़ने की धमकी

पंजाब में दिल दहला देने वाली घटना: नशे के आदी पति ने खेत में कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या, खुद भी खाया ज़हर