प्रधानमंत्री का निर्देश है कि खिलाड़ियों को पूरा सहयोग दिया जाए: किरेन रीजीजू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2021

नयी दिल्ली। खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले भारत के खिलाड़ियों के साथ-साथ जूनियर खिलाड़ियों को भी पूरा समर्थन देने का निर्देश दिया है। कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में स्थगित होने के बाद तोक्यो खेलों का आयोजन इस साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होना है। रीजीजू ने मोदी को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ हमारे खिलाड़ी खुश हैं और तोक्यो ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं। महामारी के बावजूद सरकार भारत को गौरवान्वित करने के लिए हमारे खिलाड़ियों का समर्थन करने का हर संभव प्रयास कर रही है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमारे एलीट वर्ग के खिलाड़ियों के साथ जूनियर खिलाड़ियों को भी पूरा समर्थन देने के स्पष्ट निर्देश दिये है। अपने ट्वीट के साथ, रीजीजू ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, चैंपियन पहलवान बजरंग पुनिया और ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बन कर इतिहास रचाने वाले भवानी देवी के बयान हैं। इन तीनों ने ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम’ के जरिये समर्थन के लिए सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) को धन्यवाद दिया। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अनुसार, आगामी तोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई करने वालों के साथ सभी खेलों से जुड़े148 एथलीटों ने पहले ही कोविड-19 टीकाकरण की पहली डोज ले ली है। आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने बताया कि इनमें से 17 ने टीके के दोनों डोज ले लिये है।

प्रमुख खबरें

भू-राजनीतिक तनाव और कंपनियों के Q2 नतीजों से तय होगी Share Market की चाल

एकतरफा प्यार में पागल था आरोपी चाचा, Andhra Pradesh Horror में कई चौकाने वाले खुलासे, दादा ने की ये मांग

अक्टूबर में GST Collection 23 प्रतिशत उछलकर 2.31 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

Congress MP Bimol Akoijam पर हमलों से Manipur BJP में बेचैनी, दांव उलटा पड़ने की चिंता