प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह महाराष्ट्र में फूंकेंगे प्रचार का बिगुल, इन दो सीटों से होगी शुरुआत

By अभिनय आकाश | Apr 02, 2024

लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में प्रचार का बिगुल बजाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामटेक से प्रचार का बिगुल फूंकने वाले हैं। अमित शाह विदर्भ से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली सभा 10 अप्रैल को रामटेक में होगी। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नागपुर में दीक्षाभूमि का अभिनंदन करेंगे, जिसके बाद प्रधानमंत्री चंद्रपुर में एक सार्वजनिक बैठक करेंगे।

पहले चरण में 5 सीटों पर मतदान

पहले चरण में महाराष्ट्र की पांच सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें नागपुर, रामटेक, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर और चंद्रपुर शामिल हैं। इन पांच सीटों पर 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा. महाराष्ट्र में कुल पांच चरणों में और देशभर में सात चरणों में वोटिंग होगी. चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किये जायेंगे।

प्रमुख खबरें

Gurmeet Ram Rahim 21 दिन की Furlough पर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया

Karnataka ने Amazon और Swiggy Instamart के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए, धतूरा बेचने पर रोक

Colombo Test Match India vs Sri Lanka | कोलंबो में भारत का दबदबा जारी, दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला

25 August History: Shane Warne के 400 टेस्ट विकेट और भारत की विश्व कप जीत