प्रधानमंत्री मोदी ने पोप फ्रांसिस से की मुलाकात, विदेश मंत्री एस जयशंकर और अजीत डोभाल भी रहे मौजूद

By अंकित सिंह | Oct 30, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली दौरे पर हैं। आज वह वेटिकन सिटी पहुंचे जहां उनकी मुलाकात कैथोलिक ईसाई धर्म के सर्वोच्च नेता पोप फ्रांसिस से हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद हैं। यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब पूरा विश्व कोविड-19 महामारी के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों के बीच इस मामले पर विस्तृत चर्चा हुई होगी। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने वेटिकन में पोप फ्रांसिस के साथ बहुत गर्मजोशी से मुलाकात की। बैठक केवल 20 मिनट के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन एक घंटे तक चली। प्रधान मंत्री और पोप ने अनेक मुद्दो पर चर्चा की जिसमे जलवायु परिवर्तन और गरीबी को दूर करने जैसे विषय शामिल थे। सूत्र ने बताया कि पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस को भारत आने का न्योता दिया। आखिरी पोप यात्रा 1999 में हुई थी जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधान मंत्री थे और पोप जॉन पॉल द्वितीय भारत आए थे।

प्रमुख खबरें

त्योहारी सीजन में FMCG उत्पादों के दाम नहीं बढ़ेंगे, कंपनियों का फोकस बिक्री बढ़ाने पर

Bigg Boss 20 में Salman Khan ने ट्रोलर्स को लताड़ा, Post-Pregnancy वजन पर बिना नाम लिए Katrina Kaif का किया बचाव

NMDC चालू वित्त वर्ष में बढ़ाएगा Iron Ore उत्पादन, 6 करोड़ टन का तय किया लक्ष्य

एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का दबदबा, Deepika के 8 गोल से उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया