PM मोदी का पाक पर हमला, कहा- आतंक का समर्थन करने वालों की जवाबदेही तय हो

By अंकित सिंह | Jun 14, 2019

एससीओ शिखर सम्मेलन की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर बिना नाम लिए कड़ा प्रहार किया है और कहा है कि आतंकवाद का समर्थन, सहायता और वित्तपोषण कर रहे देशों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि साहित्य और संस्कृति हमारे समाज को एक सकारात्मक गतिविधि प्रदान करती है और युवाओं में कट्टरता के प्रसार को रोकती है। श्रीलंका की अपनी यात्रा के दौरान मैंने सेंट एंथोनी के धर्मस्थल का दौरा किया, जहां मैंने आतंकवाद के कुरूप चेहरे को देखा, जो निर्दोष लोगों की जान लेता है।

मोदी ने कहा कि भारत अभी 2 वर्ष से एससीओ का स्थायी सदस्य हैं, हमने एससीओ की सभी गतिविधियों में सकारात्मक योगदान दिया है। हमने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर एससीओ की भूमिका और विश्वसनीयता को बढ़ाने के लिए काम जारी रखा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए सभी मानवीय शक्तियों को एक साथ आगे आना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा

FSSAI Controversy: भर्ती पर सवाल उठाने पर Activists के खिलाफ FIR, संस्था पर उठे सवाल

MP में Ambedkar Jayanti पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 8 से 14 अप्रैल तक भव्य आयोजन