प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री यासुहिरो नकासोने के निधन पर शोक जताया और उन्हें आधुनिक दौर की भारत-जापान मित्रता का शिल्पी करार दिया। नकासोने का शुक्रवार को 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मोदी ने ट्विटर पर जापानी भाषा में लिखा कि मैं जापान के पूर्व प्रधानमंत्री यासुहिरो नकासोने के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। 

भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में नकासोने ने बहुमूल्य योगदान दिया था। उन्हें ऐसे व्यक्ति के रूप में जाना जाएगा जिसने आधुनिक भारत-जापान मित्रता का निर्माण किया। नकासोने नवंबर 1982 से 1987 तक प्रधानमंत्री रहे और जापान की अखंडता के लिए काम किया।

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील