प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी समकक्ष शेख हसीना को दी चुनाव में जीत पर बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2018

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसदीय चुनावों में जीत के लिए अपनी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना को फोन कर हार्दिक बधाई दी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और बांग्लादेश के बीच साझेदारी हसीना के दूरदर्शितापूर्ण नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ती रहेगी। हसीना की जीत पर उन्हें बधाई देने वाले मोदी पहले नेता थे जिसके लिए हसीना ने उन्हें शुक्रिया कहा।

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में विपक्षी गठबंधन ने चुनाव को खारिज किया, फिर से मतदान कराने की मांग की

विदेश मंत्रालय ने कहा ‘‘प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सबसे पहले बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद कहा। साथ ही उन्होंने उस लगातार एवं उदार सहयोग के लिए भारत को शुक्रिया कहा जिससे बांग्लादेश के विकास में मदद मिली। उन्होंने, प्रधानमंत्री मोदी की इस बारे में प्रतिबद्धता जताने पर सराहना भी की।’’ बांग्लादेश के निर्वाचन आयोग के अनुसार, हसीना की अवामी लीग 300 सदस्यीय संसद में 267 से अधिक सीटें जीत कर चुनाव में सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है।

प्रमुख खबरें

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?