गांधीजी के स्वच्छता के आह्वान को प्रधानमंत्री मोदी ने जन आंदोलन में बदला : नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2024

केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा किए गए स्वच्छता के आह्वान को पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘जन आंदोलन’’ में बदल दिया है

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने स्वच्छता को अपनाया और यह एक जन आंदोलन बन गया। हम जानते हैं कि स्वच्छता का आह्वान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने किया था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इसे एक जन आंदोलन में बदल दिया है।’’

नड्डा ने कहा कि लोगों में व्यक्तिगत स्वच्छता की भावना बनाए रखने और कूड़ा-कचरा फैलाने से बचने के लिए जागरूकता पैदा करने तथा समाज को स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित करने का यह जन आंदोलन मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों से जारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा भविष्य में इस अभियान में तेजी लाने की दिशा में सक्रिय रूप से शामिल रहेगी।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक दिन का मामला नहीं है बल्कि इसे पूरे वर्ष प्रतिदिन बनाए रखना चाहिए। नड्डा ने देश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जब भी संभव हो, इस अभियान में शामिल हों। उन्होंने कहा कि भाजपा हर साल गांधी जयंती पर लोगों को स्वच्छता अभियान में शामिल करते हुए ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाती है।

प्रमुख खबरें

Apurva Kamble ने जीता FIDE Rapid Chess टूर्नामेंट, Bengaluru में हासिल किए 8.5 अंक

Dewas में School Van पानी भरे अंडरपास में फंसाने वाला चालक गिरफ्तार, सात बच्चे बचाए गए

Nepal Flood में फंसे लोगों के लिए जारी हुए Helpline Number, Uttarakhand ने शुरू की मदद

Haryanvi Singer Ankit Balyan की शामली में गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी