PM Modi आरक्षण विरोधी हैं, वह आपका आरक्षण छीनना चाहते हैं : Rahul Gandhi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2024

हैदराबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आरक्षण के खिलाफ हैं और वह आरक्षण छीनना चाहते हैं। तेलंगाना में आदिलाबाद (एसटी) लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्मल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने दावा किया कि मौजूदा आम चुनाव दो विचारधाराओं के बीच है, जिसमें कांग्रेस संविधान की रक्षा करने की कोशिश कर रही है जबकि भाजपा-आरएसएस मिलकर इसे और जनता के अधिकारों को खत्म करना चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल

उन्होंने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी जी आरक्षण के खिलाफ हैं। वह आपसे आरक्षण छीनना चाहते हैं। देश के सामने सबसे बड़ा मुद्दा आरक्षण को 50 फीसदी से बढ़ाना है।’’ गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि अगर पार्टी की केंद्र में सरकार बनती है, तो वह 50 प्रतिशत की सीमा को समाप्त कर देगी और आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ा देगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के अन्य नेता भी आरक्षण खत्म करना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

Barabanki में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Mohammed Shami ने Test cricket से लिया संन्यास, 12 साल के करियर में चटकाए 229 विकेट

ओडिशा भूस्खलन: Congress ने पीड़ित परिवारों के लिए ₹20 लाख मुआवजे की मांग की

Telangana MLC मिर्जा रहमत बेग को डीपफेक वीडियो से ब्लैकमेल कर 5 करोड़ मांगने वाले 6 गिरफ्तार