Prime Minister Modi मुझसे ज्यादा खुश नहीं हैं, क्योंकि भारत को अधिक शुल्क देना पड़ रहा है : Trump

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि रूसी तेल खरीदने पर अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए शुल्क (टैरिफ) के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनसे ‘ज्यादा खुश नहीं हैं।’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मेरे उनके साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। वह मुझसे उतने खुश नहीं हैं, क्योंकि उन्हें काफी शुल्क देना पड़ रहा है। लेकिन, अब उन्होंने रूस से तेल का व्यापार काफी हद तक कम कर दिया है।’’

‘हाउस जीओपी मेंबर रिट्रीट’ अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के रिपब्लिकन पार्टी सदस्यों की एक वार्षिक बैठक है। ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया है, जिसमें रूस से तेल की खरीद पर 25 प्रतिशत शुल्क शामिल है।

ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत ने उन्हें बताया है कि वह अपाचे हेलीकॉप्टरों के लिए पांच साल से इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा, “हम इसे बदल रहे हैं। भारत ने 68 अपाचे हेलीकॉप्टर का ऑर्डर दिया है।

प्रमुख खबरें

NEET Protest: जंतर-मंतर पर महिलाओं से बदसलूकी मामले में Supreme Court पहुंची याचिका

Duleep Trophy से बाहर होने पर Karun Nair का बल्ले से जवाब, Thimmappiah Trophy में जड़ा शानदार Century

WFI ने Senior World Championship के लिए तय किए दो चरण के ट्रायल

Duleep Trophy Final: Ishan Kishan के 270 रनों के प्रहार से East Zone ने खड़ा किया 708 रनों का विशाल स्कोर