प्रधानमंत्री मोदी कुवैत की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले शनिवार को कहा कि पश्चिम एशियाई क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और स्थिरता में भारत और खाड़ी देश का साझा हित है।

मोदी ने रवाना होने से पहले दिए गए एक बयान में कहा कि कुवैत के शीर्ष नेतृत्व के साथ उनकी बातचीत भारत और कुवैत के बीच भविष्य की साझेदारी का खाका तैयार करने का अवसर देगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम कुवैत के साथ ऐतिहासिक संबंधों को बहुत महत्व देते हैं, जो पीढ़ियों से कायम हैं। हम न केवल व्यापार और ऊर्जा के क्षेत्रों में मजबूत साझेदार हैं, बल्कि पश्चिम एशिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता में भी हमारा साझा हित है।’

मोदी ने कहा कि वह कुवैत के अमीर, युवराज (क्राउन प्रिंस) और प्रधानमंत्री के साथ अपनी बैठकों के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लोगों और क्षेत्र के लाभ के लिए भविष्य की साझेदारी का खाका तैयार करने का एक अवसर होगा।’’उन्होंने कहा, ‘‘मैं कुवैत में भारतीय प्रवासियों से मिलने के लिए उत्सुक हूं, जिन्होंने दोनों देशों के बीच मित्रता के बंधन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

प्रमुख खबरें

Pakistan दागने जा रहा मिसाइल, भारत ने उतारा खूंखार INS ध्रुव, घेरा इलाका

दुनिया का तनाव घटाने China जा रहे Donald Trump, बोले- Xi Jinping के साथ हमारी बैठक ऐतिहासिक होगी

अपने पिता की परछाई से बिल्कुल दूर...Putin की बेटी पेरिस में क्या करती देखी गई?

खेल जगत से आयी बड़ी खबर! Neeraj Chopra और Sumit Antil ने द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच Naval Singh पर उत्पीड़न के आरोप लगाए