Prime Minister Modi के गीता पाठ कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना: आयोजक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2023

 ‘एक लाख गीता पाठ’ कार्यक्रम के आयोजकों ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 24 दिसंबर को एक लाख लोगों के भगवद् गीता का पाठ करने का कार्यक्रम है और इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘साधु होने के नाते, हम मुख्यमंत्री जैसे विशिष्ट अतिथि को आमंत्रित करने के लिए अपनाई जाने वाली आधिकारिक प्रक्रियाओं के बारे में ज्यादा अच्छी तरह से नहीं जानते हैं।’’

कार्यक्रम में मोदी के शामिल होने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर, ब्रह्मचारी ने कहा, ‘‘हमें सूचित किया गया है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) ने 24 दिसंबर को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मोदी जी की यात्रा को मंजूरी दे दी है।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य स्तर के एक नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अभी जो स्थिति है, प्रधानमंत्री के गीता पाठ कार्यक्रम में शामिल होने की पूरी संभावना है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार