प्रधानमंत्री मोदी की भतीजी को नहीं मिला नगर निकाय चुनाव के लिये भाजपा का टिकट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2021

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भतीजी सोनल मोदी अहमदाबाद नगर निकाय चुनाव के लिये भाजपा का टिकट पाने में बृहस्पतिवार को नाकाम रहीं। दरअसल, भगवा पार्टी ने उम्मीदवारों के लिए नये नियमों का हवाला दिया है। भाजपा ने अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) के आगामी चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है, लेकिन इसमें सोनल मोदी का नाम नहीं है। सोनल मोदी ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा था कि उन्होंने एएमसी के बोदकदेव वार्ड से चुनाव लड़ने के लिये भाजपा से टिकट मांगा है। 

इसे भी पढ़ें: चौरी-चौरा के शहीदों को इतिहास के पन्‍नों में प्रमुख नहीं दिया जाना दुर्भाग्‍यपूर्ण : पीएम मोदी

सोनल मोदी, प्रधानमंत्री मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी की बेटी हैं, जो शहर में राशन दुकान चलाते हैं तथा गुजरात उचित दर दुकान संघ के अध्यक्ष भी हैं। भाजपा की ओर से बृहस्पतिवार देर शाम जारी की गई सूची में बोदकदेव या किसी अन्य वार्ड से सोनल को उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल से जब सोनल मोदी को टिकट नहीं दिये जाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि नियम सबके लिये बराबर हैं। गौरतलब है कि गुजरात भाजपा ने हाल ही में घोषणा की थी कि पार्टी नेताओं के रिश्तेदारों को आगामी चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी