प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार एक मजबूत और विकसित भारत के उनके दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी आज इस अवसर पर विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025 कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह 30 लाख से अधिक प्रतिभागियों में से योग्यता-आधारित, बहु-स्तरीय चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए 3,000 युवाओं के साथ संवाद करेंगे।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Manush Shah और Manav Thakkar की जोड़ी से पदक की आस

Donald Trump ने H-1B Visa पर लगाया 1 लाख डॉलर का शुल्क एक साल और बढ़ाया

The Scandal K-Drama Review | सोन ये-जिन और जी चांग-वूक का जादू, धीमी रफ्तार के बावजूद बांधे रखती है नेटफ्लिक्स सीरीज़

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती