PHOTOS | गंगटोक की सुबह, फुटबॉल और जोश: पीएम मोदी ने सिक्किम के युवाओं के साथ बिताए 'एनर्जेटिक' पल

By रेनू तिवारी | Apr 28, 2026

सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार सुबह यहां कुछ लड़कों एवं लड़कियों के साथ फुटबॉल खेला और इसे ‘‘ऊर्जा देने वाला’’ सत्र बताया। मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं जिनमें वह लड़के-लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘गंगटोक की सुहावनी सुबह में सिक्किम के अपने युवा मित्रों के साथ फुटबॉल खेलने का अलग की आनंद है। इन युवाओं के साथ यह फुटबॉल सत्र सचमुच ऊर्जा देने वाला रहा।’’ मोदी ने खिलाड़ियों के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई जिसकी पृष्ठभूमि में लोक भवन की इमारत दिखाई दे रही है।

प्रधानमंत्री का यह दौरा केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी निम्नलिखित प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे:

स्वर्ण जयंती समारोह: सिक्किम को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समापन समारोह के वे मुख्य अतिथि होंगे।

विकास परियोजनाओं की झड़ी: प्रधानमंत्री राज्य में बुनियादी ढांचे और जन कल्याण से जुड़ी 4,000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

फुटबॉल और पूर्वोत्तर का कनेक्शन

पूर्वोत्तर भारत में फुटबॉल को लेकर जबरदस्त दीवानगी है। प्रधानमंत्री का युवाओं के साथ मैदान पर उतरना न केवल 'खेलो इंडिया' अभियान को बढ़ावा देता है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के साथ उनके सीधे जुड़ाव (Connect) को भी दर्शाता है।

इस यात्रा से सिक्किम के पर्यटन और बुनियादी ढांचे को नई गति मिलने की उम्मीद है, जिससे राज्य की स्वर्ण जयंती का जश्न और भी ऐतिहासिक हो गया है। 

प्रमुख खबरें

TCS Shares में बड़ी गिरावट के बीच Sensex 188 अंक टूटा, निवेशकों में Inflation Data को लेकर डर

Oily Skin Myths: क्या ऑयली त्वचा पर Moisturizer लगाना सही है? जानें Experts की राय और Skin Care Tips

Women’s Hockey World Cup के लिए तैयार Young Brigade: Ishika और Sakshi का संघर्ष और बड़े सपने

Red Sea Attack: पाक नाविकों की मौत के बाद Houthi Rebels पर भड़का Islamabad, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल