Prime Minister Modi ने विदेशों में महत्वपूर्ण खनिज परिसंपत्तियों के अधिग्रहण की प्रगति की समीक्षा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को विदेशों में महत्वपूर्ण खनिज परिसंपत्तियों के अधिग्रहण की प्रगति और महत्वपूर्ण खनिजों के पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने के लिए 1,500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना के प्रदर्शन की समीक्षा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने खान मंत्रालय की त्रैमासिक क्षेत्रीय समीक्षा बैठक की।

विदेशों में परिसंपत्तियों के अधिग्रहण की प्रगति इन खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षित करने के राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप है। सूत्रों ने बताया कि समीक्षा बैठक के दौरान दुर्लभ खनिज तत्वों की उपलब्धता की स्थिति पर भी चर्चा हुई, जो काफी सार्थक रही।

प्रधानमंत्री ने महत्वपूर्ण खनिजों के पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने के लिए 1,500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना के प्रदर्शन की समीक्षा भी की। इसे पिछले साल केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी। इस योजना का उद्देश्य देश में द्वितीयक स्रोतों से महत्वपूर्ण खनिजों के पुनर्चक्रण की क्षमता विकसित करना है।

प्रमुख खबरें

महिला पहलवान यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला

Allahabad High Court ने यूपी पुलिस को लगाई फटकार, दिए कड़े निर्देश

Sant Kabir Nagar में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

Hamirpur में गलघोटू बीमारी से बचाव के लिए 12,000 पशुओं का टीकाकरण किया गया