प्रधानमंत्री मोदी बोले, SCO बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान को लेकर उत्सुक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2022

नयी दिल्ली। शंघाई शिखर सम्मेलन (एससीओ)में भाग लेने के लिए समरकंद रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह समूह के अंदर मौजूदा मुद्दों, विस्तार और सहयोग को आगे बढ़ाने के बारे में विचारों के आदान-प्रदान को लेकर उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ईरानी नेता इब्राहिम रईसी सहित अन्य नेताओं के साथ एससीओ के वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। 

इसे भी पढ़ें: 2 साल बाद SCO सम्मेलन में होगी नेताओं की प्रत्यक्ष उपस्थिति, PM मोदी की जिनपिंग और पुतिन से मुलाकात पर टिकी रहेंगी सबकी नजरें

प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर वहां का दौरा कर रहे हैं। उज्बेकिस्तान एससीओ का मौजूदा अध्यक्ष है। मोदी ने रवाना होने से पहले एक बयान में कहा, एससीओ शिखर सम्मेलन में, मैं मौजूदा, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, एससीओ के विस्तार एवं संगठन के भीतर बहुआयामी तथा परस्पर लाभकारी सहयोग को और गहरा करने के लिए विचारों के आदान-प्रदान को लेकर उत्सुक हूं। उन्होंने कहा, उज्बेक अध्यक्षता में व्यापार, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्रों में परस्पर सहयोग के लिए कई निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।’’ 

प्रमुख खबरें

Festival Capital of the World लुइसियाना में Jazz Fest और Food Culture का लें अनोखा आनंद

Bank Strike से पहले RBI का बड़ा कदम, 27 सितंबर रविवार को खुलेंगी सभी शाखाएं

AI के खतरों की आशंकाएं बढ़ा-चढ़ाकर बताई गईं, Global Ban संभव नहीं: Sridhar Vembu

विचारों का मतभेद सामान्य बात...SIR पर खुलासे पर चुनाव आयोग की सफाई 10 प्वाइंट में समझें