Team India से फोन पर की PM Narendra Modi ने बात, T20 World Cup 2024 जीतने की दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों से फोन पर बात की और उन्हें टी20 विश्वकप जीतने पर बधाई दी। अधिकारियों ने बताया कि मोदी ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को उनकी शानदार कप्तानी के लिए बधाई दी और उनके टी20 करियर की सराहना की।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने फाइनल मुकाबले के अंतिम ओवर के लिए हार्दिक पांड्या तथा बाउंड्री पर डेविड मिलर का कैच पकड़ने के लिए सूर्यकुमार यादव की तारीफ की। उन्होंने जसप्रीत बुमराह के योगदान की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने कोच राहुल द्रविड़ का भारतीय क्रिकेट में योगदान के लिए आभार जताया।

प्रमुख खबरें

CPIM ने सीएम वी. डी. सतीशन के विशेष विमान और मंत्रियों की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन