प्रधानमंत्री मोदी 9 सितम्बर बुधवार को करेंगे स्वनिधि योजना के हितग्राहियों से संवाद

By दिनेश शुक्ल | Sep 08, 2020

भोपाल। प्रधामनंत्री नरेन्द्र मोदी स्वनिधि योजना में मध्यप्रदेश के लाभान्वित हितग्राहियों से बुधवार, 9 सितम्बर को प्रात: 10.45 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे संवाद करेंगे। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना से ध्वस्त हुई अर्थव्यवस्था की चुनौती को अवसर में बदलकर आत्मनिर्भर भारत बनाने का स्वप्न हमारे दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देखा है। मध्य प्रदेश में इसे साकार किया जा रहा है। कोरोना संकट के कारण शहरी क्षेत्रों में व्यापार-व्यवसाय करने वालों की सबसे छोटी इकाई रेहड़ी ठेला, फुटपाथ पर बैठकर करने वालों का काम-धंधा एकदम चौपट हो गया था। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प हैं, ऐसे स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर बने। ये आत्मनिर्भर बनेंगे तो भारत आत्मनिर्भर बनेगा। अल्प अवधि में ही मध्य प्रदेश में 1.40 लाख शहरी स्ट्रीट वेंडर्स के प्रकरण स्वीकृत किये गये और लगभग एक लाख हितग्राहियों को बैंकों द्वारा ऋण वितरित किया जा चुका है। मध्य प्रदेश इस योजना के क्रियान्वयन में देश में नंबर वन है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा