PM Modi को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से नवाजा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2023

पेरिस। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से नवाजा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री मोदी के दो दिवसीय यात्रा पर पेरिस पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। वह राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस में शुक्रवार को विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यहां ‘एलिसी पैलेस’ (राष्ट्रपति आवास) में आयोजित पुरस्कार समारोह की तस्वीरें ट्विटर पर साझा कीं और लिखा, ‘‘ साझेदारी की भावना का प्रतीक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से नवाजा।’’

प्रमुख खबरें

आजादी की लड़ाई का श्रेय किसी एक दल या व्यक्ति को नहीं: सीएम योगी

BITS पिलानी में दाखिले का झांसा देकर 46 लाख ठगने वाला BTech छात्र लखनऊ में गिरफ्तार

जो सही लगे वही फैसला लें, Sanju Samson के इस जज्बे के मुरीद हुए Captain Suryakumar Yadav, T20 World Cup का अनसुना किस्सा

उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, भाजपा ने बताया गर्व का क्षण