Prime Minister Modi बिहार के अररिया और मुंगेर में आज चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के अररिया और मुंगेर संसदीय क्षेत्रों में शुक्रवार को अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को अररिया व मुंगेर में क्रमशः दोपहर 12.45 और 2.45 बजे अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

अररिया, बिहार की उन पांच लोकसभा सीटों (अन्य चार खगडिया, झंझारपुर, सुपौल और मधेपुरा) में से एक है जहां तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है। अररिया में भाजपा के मौजूदा सांसद प्रदीप कुमार सिंह का मुख्य रूप से मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शाहनवाज आलम से है।

मुंगेर, बिहार की उन पांच लोकसभा सीटों (अन्य चार बेगूसराय, दरभंगा, समस्तीपुर और उजियारपुर) में से एक है जहां चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। मुंगेर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का मुख्य रूप से मुकाबला राजद प्रत्याशी बाहुबली अशोक महतो की पत्नी कुमारी अनिता से है।

बिहार में राजग में शामिल भाजपा 17 सीटों, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू 16 सीटों, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पांच सीट तथा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा एक-एक सीट पर आपसी तालमेल के साथ चुनाव लड़ रही है।

प्रमुख खबरें

Manipur में गोलीबारी में झारखंड के एक श्रमिक की मौत, दो घायल

South Delhi के रेस्तरां में आग लगी, बचाव अभियान जारी

गैंगस्टर कानून के तहत मुकदमे के खिलाफ पूर्व विधायक Ajay Rai की याचिका खारिज

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आरक्षण के खिलाफ हैं : कांग्रेस