Prime Minister Modi ओडिशा में शनिवार को तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2024

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को ओडिशा में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के एक नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ओडिशा भाजपा के उपाध्यक्ष गोलक महापात्र ने बताया कि मोदी शुक्रवार को भुवनेश्वर में एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘11 मई को वह तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहली जनसभा सुबह 9.30 बजे कंधमाल में होगी जबकि दूसरी सुबह 11.30 बजे बोलंगीर में और तीसरी एक बजे बरगढ़ में।’’

भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री शुक्रवार रात आठ बजे से रोड शो करेंगे। वह रात्रि विश्राम राजभवन में ही करेंगे। रोड शो श्रीराम मंदिर के पास भाजपा के राज्य मुख्यालय से शुरू होगा और वाणी विहार चौक पर समाप्त होगा।

पुलिस ने बताया कि रोड शो और चुनावी जनसभाओं के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मोदी ने आखिरी बार छह मई को ओडिशा का दौरा किया था, जब उन्होंने ब्रह्मपुर और नबरंगपुर में दो जनसभाओं को संबोधित किया था। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव चार चरणों में होंगे, जिनकी शुरुआत 13 मई से होगी।

प्रमुख खबरें

इंडस्ट्री में Salman Khan को अपना इकलौता दोस्त मानते हैं Sanjay Leela Bhansali, इंशाअल्लाह साथ न कर पाने की बताई वजह

MS Dhoni के IPL से संन्यास पर CSK सीईओ काशी विश्वानाथन ने किया बड़ा खुलासा, जानें यहां

चाबहार पोर्ट डील, मोदी से अच्छे रिश्ते... क्या है रईसी की मौत का सच?

मतदान के दिन राहुल गांधी ने रायबरेली में डाला डेरा, हनुमान मंदिर में की पूजा, मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण