आठ नवंबर को करतारपुर गलियारे का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2019

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान में स्थित श्री करतारपुर साहिब को जाने वाले करतारपुर गलियारे का आठ नवंबर को उद्घाटन करेंगे। बादल ने बताया कि मोदी भारत की तरफ समन्वित जांच चौकी का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ गुरुनानक देव जी की मेहर से श्री करतारपुर साहिब में ‘खुला दर्शन दीदार’ की सिख पंथ की अरदास अंतत: सच्चाई बन रही है। आठ नवंबर को इतिहास बनेगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी करतारपुर गलियारे (आईसीपी) का उद्घाटन करेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: मोदी और शी ने भारत-चीन संबंधों को नई गति दी, कारोबार बढ़ाने के लिये नया तंत्र स्थापित करने का निर्णय

पिछले साल नवंबर में, भारत और पाकिस्तान करतारपुर गलियारे को स्थापित करने को लेकर सहमत हो गए थे। यह गलियारा पंजाब के गुरदासपुर जिले में स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे को करतारपुर में स्थित दरबार साहिब से जोड़ेगा। इस गलियारे से भारतीय सिख यात्री बिना वीजा के सिर्फ परमिट लेकर करतारपुर साहिब जा सकते हैं। इसकी स्थापना 1522 में सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव ने की थी।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा