प्रधानमंत्री मोदी ने नेतन्याहू को हनुक्काह की शुभकामनाएं दीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अपने इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू और विश्व भर में हनुक्काह पर्व मना रहे सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “ प्रधानमंत्री नेतन्याहू और दुनिया भर में हनुक्काह का पर्व मना रहे सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “ हनुक्काह की चमक हर किसी के जीवन को आशा, शांति और शक्ति से रोशन करे।” हनुक्काह यहूदी पर्व है जिसे रोशनी का त्योहार भी कहा जाता है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत