Manipur Election 2022: हिंगांग में बोले PM मोदी, बीते पांच सालों की हमारी मेहनत ने आने वाले 25 सालों की एक ठोस नींव बनाई

By अभिनय आकाश | Feb 22, 2022

मणिपुर में 28 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। जिसको लेकर सभी सियासी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंगांग में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बीते दशकों में आपने अनेक सरकारों, उनका कामकाज और उनके कारनामे देखे हैं। दशकों के कांग्रेस शासन में मणिपुर को असमानता और असंतुलित विकास ही मिला। लेकिन बीते 5 वर्षों में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने मणिपुर के विकास का पूरी ईमानदारी से प्रयास किया है।

रैली से पहले बम धमाका

मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। उससे पहले काकचिंग जिले में एक बम विस्फोट हुआ। इस धमाके में चुनाव ड्यूटी पर तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवान घायल हो गए। बम धमाका मणिपुर की राजधानी इंफाल से लगभग 60 किलोमीटर दूर वांगू टेरा इलाके में हुआ। इस धमाके की जिम्मेदारी उग्रवादी संगठन ने ली है।

साल 2017 में गठबंधन को साध बनाई सरकार 

बता दें कि मणिपुर में 2017 का विधानसभा चुनाव एक ही चरण में सपन्न हुआ था। इन चुनावों में कांग्रेस को 28 सीटें जबकि बीजेपी को 21 सीटें प्राप्त हुई थीं। एनपीएफ को 4, एनपीपी को 4 और लोजपा को 1 सीट प्राप्त हुई थी जबकि तृणमूल और निर्दलीय उम्मीदवार को भी एक सीट मिली थी। हालांकि चुनाव के बाद बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की सरकार बनी। क्योंकि इसमें एनपीएफ, एनपीपी और लोजपा सहयोगी भूमिका में आ गए थे। 

प्रमुख खबरें

MP Assembly में UCC Bill पास, CM Mohan Yadav ने बताया Golden Day, कहा- अब सबको मिलेगा समान अधिकार

जंतर-मंतर के मुखौटों के पीछे का सच !

कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च से सुलगते सवाल और राजनीतिक निहितार्थ

Monsoon Safety के लिए Car Maintenance जरूरी, सुरक्षित सफर के लिए इन 5 मुख्य पार्ट्स की करें जांच