PM Modi at BIMSTEC Summit | पांचवें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संबोधन में कही ये बातें

By रेनू तिवारी | Mar 30, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांचवें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए और उन्होंने अपना संबोधन दिया। वर्चुअल मोड में आयोजित होने वाले डमिट की मेजबानी वर्तमान बिम्सटेक अध्यक्ष श्रीलंका द्वारा की गयी। इस दौरान पीएम मोदी ने दुनिया के समक्ष जो संकट है उस पर बात की। पीएम मोदी ने कहा यूरोप में हाल के घटनाक्रमों ने अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की स्थिरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस संदर्भ में क्षेत्रीय सहयोग करना एक बड़ी प्राथमिकता बन गई है। आज हम अपने समूह के लिए संस्थान की संरचना विकसित करने के लिए बिम्सटेक चार्टर अपना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Fuel Price Hike | पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में नौ दिन में आठवीं बार की गई बढ़ोतरी

बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी बोले कि बंगाल की खाड़ी को संपर्क, समृद्धि और सुरक्षा का पुल बनाने का समय आ गया है। मैं सभी बिम्सटेक देशों का आह्वान करता हूं कि वे 1997 में एक साथ हासिल किए गए लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नए उत्साह के साथ काम करने के लिए खुद को समर्पित करें। भारत अपने परिचालन बजट को बढ़ाने के लिए (बिम्सटेक) सचिवालय को 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर प्रदान करेगा, (बिम्सटेक) सचिवालय की क्षमता को मजबूत करना महत्वपूर्ण है... मेरा सुझाव है कि महासचिव इसके लिए एक रोडमैप तैयार करें।

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल