पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन होगी रिलीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2019

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म ‘‘पीएम नरेंद्र मोदी’’ पांच अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने मंगलवार को यह घोषणा की। पहले यह फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। निर्माता संदीप सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘लोगों की मांग पर हम यह फिल्म एक सप्ताह पहले ही ला रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: विवेक ओबेरॉय के पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक से नो लुक आये सामने... देखें तस्वीरें

इस फिल्म में मोदी के मुख्यमंत्री पद से लेकर 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया है। फिल्म के अन्य कलाकार बोमन ईरानी, मनोज जोशी, प्रशांत नारायण, जरीना वहाब, बरखा सेनगुप्ता, अंजान श्रीवास्तव, यतीन कार्येकर, रमाकांत दायमा, अक्षत आर सलूजा, जिमेश पटेल और दर्शन कुमार हैं। संदीप सिंह के साथ ही विवेक ओबेरॉय के पिता सुरेश ओबेरॉय और आनंद पंडित फिल्म के सह-निर्माता हैं। यह फिल्म तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के दौरान रिलीज होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक

प्रमुख खबरें

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग