प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नैनीताल हादसे में हुई मौतों पर शोक जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में बारिश से उफनाई ढेला नदी में एक कार के बह जाने की घटना में हुई मौतों पर शोक जताया। कार के बह जाने से उसमें सवार पंजाब के नौ पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के कई हिस्सों में बारिश का प्रकोप जारी, उत्तरी जिलों में बाढ़ की चेतावनी

दुर्घटना का शिकार हुए चार पर्यटकों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि पांच अन्य अभी कार में ही फंसे हैं। हादसे में जीवित बची 22 वर्षीय महिला नाजिया को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अन्य शवों को निकालने के प्रयास जारी हैं।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा