SCO सम्मेलन के लिए उज्बेकिस्तान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन, पाक और रूस के राष्ट्राध्यक्ष कर रहे हैं शिरकत

By अभिनय आकाश | Sep 15, 2022

शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 22वीं बैठक में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समरकंद, उज्बेकिस्तान पहुंच गए हैं। उज्बेकिस्तान की यात्रा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बयान जारी करते हुए कहा था कि मैं शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए उज्जबेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर समरकंद का दौरा करूंगा। एससीओ सम्मेलन में चीन, पाकिस्तान औऱ रूस के राष्ट्राध्यक्ष भी शिरकत कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी बोले, SCO बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान को लेकर उत्सुक

2019 के बाद पहली पर्सन टू पर्सन मिट

वर्ष 2019 के बाद से यह एससीओ का पहला शिखर सम्मेलन होगा जिसमें नेताओं की भौतिक उपस्थिति रहेगी। जून 2019 में एससीओ सम्मेलन किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित हुआ था। वर्ष 2020 में मास्को शिखर सम्मेलन कोविड-19 महामारी के कारण ऑनलाइन तरीके से आयोजित किया गया था जबकि दुशांबे में 2021 शिखर सम्मेलन ‘‘हाइब्रिड’’ तरीके से आयोजित किया गया था।  

प्रमुख खबरें

Ganpati Visarjan 2026 के लिए इन सेलेब्स के ट्रेंडी Ethnic Looks से पाएं परफेक्ट स्टाइल

CJI Surya Kant की बेंच ने पूछा: क्या BCI लॉ यूनिवर्सिटीज को सीधे कंट्रोल कर सकती है

28 से 30 सितंबर तक होगी Bank Strike ! Weekend जोड़कर 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें काम वरना होगी परेशानी

तेल पर खेल, भारत-OPEC की बड़ी बैठक, हो गया फैसला!