प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौलाना वहीदुद्दीन खान के निधन पर शोक जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर इस्लामी विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन खान के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक जताया और कहा कि धर्मशास्त्र तथा आध्यात्मिक ज्ञान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मौलाना वहीदुद्दीन खान के निधन से दुख हुआ। धर्मशास्त्र और अध्यात्म के मामलों में गहरी जानकारी रखने के लिए उन्हें याद किया जाएगा। वह सामुदायिक सेवा और सामाजिक सशक्तीकरण को लेकर भी बेहद गंभीर थे। परिजनों और उनके असंख्य शुभचिंतकों के प्रति मैं संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’’

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 24,638 नए मामले मामले आए, 249 रोगियों की मौत

मौलाना वहीदुद्दीन खान का बुधवार को 96 साल की आयु में राजधानी दिल्ली में निधन हो गया। वह हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। मौलाना वहीदुद्दीन ने कुरान का अंग्रेजी में आसान अनुवाद किया और कुरान पर टिप्पणी भी लिखी। वह बड़े इस्लामी विद्वानों में गिने जाते थे। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं।

प्रमुख खबरें

चीन से Investment पर सरकार ने बदले नियम, Critical Sectors में FDI को 60 दिन में Green Signal

Dubai Airport पर ड्रोन हमले के बाद क्या हैं हालात? एक भारतीय समेत 4 घायल, उड़ानें प्रभावित

Jagan Reddy का TDP Govt पर बड़ा हमला, बोले- Chandrababu नायडू ने सरकारी खजाना खाली कर दिया

महंगाई का नया अलर्ट! West Asia संकट से Crude Oil महंगा, आपकी जेब पर पड़ सकता है सीधा असर