प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेलूर मठ में स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्वांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2020

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बेलूर मठ में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हावड़ा जिले में स्थित बेलूर मठ रामकृष्ण मिशन का मुख्यालय है। मोदी बेलूर मठ में रात गुजारने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। मिशन के अधिकारियों ने बताया कि मोदी रविवार को तड़के उठे और उन्होंने स्वामी विवेकानंद के मंदिर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 

मोदी इसके बाद मंदिर की मुख्य इमारत में पहुंचे और उन्होंने रामकृष्ण परमहंस को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि मोदी सुबह साढ़े नौ बजे प्रार्थना में शामिल होंगे। मोदी कोलकाता से नदी के रास्ते बेलूर पहुंचे और वहां उनका स्वागत संतों ने किया।

इसे भी पढ़ें: CAA पर विपक्ष के झूठ ने देश में फैलायी अराजकता: अमित शाह

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर