Modi और इटली की पीएम Meloni के वायरल मीम्स पर आया प्रधानमंत्री का रिएक्शन

By रितिका कमठान | Jan 11, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी इटली की समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी के कई मीम्स समय समय पर वायरल होते रहते है। ये मीम्स आम जनता ना सिर्फ सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म पर देखती है बल्कि इन्हें शेयर भी करती है। इन मीम्स से लोग काफी मस्ती करते है।

निखिल कामथ ने प्रधानमंत्री से पिछले दो सालों में ऑनलाइन लोकप्रिय हुए "मेलोडी मीम्स" के बारे में पूछा। उन्होंने पूछा, "प्रधानमंत्री महोदय, चूंकि हम दूसरे देशों के बारे में बात कर रहे हैं, इसलिए मैं थोड़ा अलग हटकर कहना चाहूंगा कि मेरा पसंदीदा भोजन पिज्जा है, जो इटली से आता है। लोग अक्सर कहते हैं कि आप इटली के बारे में बहुत कुछ जानते हैं। क्या आप इसके बारे में कुछ साझा करना चाहेंगे? क्या आपने वे मीम्स नहीं देखे हैं?" पीएम मोदी ने जवाब दिया, "वो तो चलता रहता है।"

उन्होंने कहा कि वह मीम्स या ऑनलाइन चर्चाओं पर ध्यान केंद्रित नहीं करते। उन्होंने कहा, "मैं खाने का शौकीन नहीं हूं, चाहे किसी भी देश में कुछ भी परोसा जाए। मैं खुशी-खुशी खाता हूं।" अपनी व्यक्तिगत पसंद के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने बताया कि जब उन्हें कोई मेन्यू दिया जाता है तो उन्हें यह तय करना मुश्किल लगता है कि क्या ऑर्डर करूं। उन्होंने कहा, "अगर कोई मुझे मेन्यू दे देता है तो मैं तय नहीं कर पाता कि क्या खाऊं। मैं खाने का शौकीन नहीं हूं।"

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता