प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 27 दिसंबर को होगा भव्य स्वागत, 1 लाख कार्यकर्ता लेंगे भाग : कश्यप

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 18, 2021

मंडी । भाजपा की विशेष बैठक का आयोजन मंडी के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया, इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहें।

बैठक में भाजपा के चारों संसदीय क्षेत्र प्रभारी राकेश जम्वाल, त्रिलोक कापूर, त्रिलोक जम्वाल, मंत्री मोहिंद्र ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं 2017 के प्रत्याशी उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि हिमाचल में जयराम ठाकुर सरकार के 4 साल 27 दिसंबर को पूरे होने जा रहे है, सरकार का यह 4 साल का सफर उपलब्धियों भरा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , भाजपा की जयराम सरकार को आशीर्वाद देने आ रहे है और उनके स्वागत की तैयारियों को लेकर इस बैठक का आयोजन किया गया है।

 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शहीद विवेक कुमार के के पैतृक गांव जाकर परिजनों से भेंट की

 

उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा और होने वाली सभा मे पूरे प्रदेश से 1 लाख से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह कार्यक्रम प्रदेश स्तरीय रहने वाला है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त होगा और हमारे प्रदेश को कई बड़ी सौगात मिलेगी। 

प्रमुख खबरें

Iran ने नहीं की क्षतिग्रस्त परमाणु केंद्रों की मरम्मत, IAEA प्रमुख Rafael Grossi का दावा

Israel Exit Poll Results | इजरायल के एग्जिट पोल में त्रिशंकु जनादेश! बेंजामिन नेतन्याहू का भविष्य अधर में अटका, विपक्ष ने पकड़ी रफ्तार

Bhadohi में दलित अधिवक्ता को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

UAE ने Flydubai के भारतीय पायलट Captain Smit Machchhar को किया सम्मानित, कॉकपिट हमले के दौरान दिखाई थी अद्भुत बहादुरी