11 दिसंबर को गोवा के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नए हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन

By अंकित सिंह | Dec 05, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को गोवा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान भारतीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन समारोह में गोवा पहुंचेंगे। इसी दौरान वह एम्स के आयुष अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का भी उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे। अपने बयान में प्रमोद सावंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 तारीख को 3 कार्यक्रमों के लिए गोवा आ रहे हैं। विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन समारोह में प्रधानमंत्री आएंगे। उसी कार्यक्रम में AIIMS के आयुष अस्पताल का उद्घाटन होगा। 

इसे भी पढ़ें: Gujarat Election: पीएम मोदी की मां हीराबेन ने डाला वोट, भाई ने कही यह बात

मुख्यमंत्री ने बताया कि जीएमआर गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड नए हवाई अड्डे का 40 सालों तक परिचालन करेगी जिसे 20 साल और बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह हवाई अड्डा उत्तर गोवा में 2,312 एकड़ में फैला है। सावंत ने बताया कि प्रधानमंत्री राज्य की राजधानी पणजी में आयोजित विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन सत्र में भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से उत्तर गोवा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान और नयी दिल्ली में स्थापित राष्ट्रीय होमियोपैथी संस्थान का भी उद्घाटन करेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर