नरेंद्र मोदी का 27 दिसंबर का हिमाचल का दौरा--  प्रधानमंत्री वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 20, 2021

शिमला ।   मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिल्ली में भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने पर 27 दिसम्बर को आयोजित होने वाले समारोह में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री को देवभूमि हिमाचल की ओर से निमंत्रण दिया।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने युवा पीढ़ी को संस्कारों तथा नैतिक मूल्यों की शिक्षा देने पर बल दिया

इस दौरान सीएम ने मोदी से राज्य के ताजा राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की। इसके अलावा सरकार के चार साल के कार्यों सहित मंत्री व विधायकों का रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा हुई। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सरकार के पास क्या प्लान है, कैसे मिशन रिपीट हो पाएगा, इस बारे में भी  विस्तृत विचार- विमर्श हुआ। मंत्रिमंडल के सदस्यों की परफारमेंस के बारे में भी चर्चा हुई।सीएम जयराम ठाकुर ने लोकसभा अध्‍यक्ष ओमप्रकाश बिड़ला को भी हिमाचल सरकार के सालाना कार्यक्रम में आने का न्‍योता दिया है। 

प्रधानमंत्री मोदी का 27 दिसंबर को करीब तीन घंटे मंडी में रुकने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। भाजपा कार्यक्रम को यादगार बनाना चाहती है, इसलिए यहां हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने की कोशिश है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी