पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने देश को आर्थिक विकास की दिशा में ले जाने की प्रतिबद्धता जताई

By Prabhasakshi News Desk | Feb 05, 2025

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने महंगाई में और कमी आने का हवाला देते हुए देश को आर्थिक विकास की ओर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शरीफ ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी आर्थिक लक्ष्य हासिल कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वार्षिक महंगाई में गिरावट का रुख बना हुआ है, जो जनवरी में 2.4 प्रतिशत पर नौ साल के निचले स्तर पर पहुंच गई, जिसका मुख्य कारण जल्दी खराब होने वाले खाद्य उत्पादों की कीमतों में गिरावट है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘अब हम आर्थिक वृद्धि की ओर बढ़ने के लिए पूरी तरह प्रयास कर रहे हैं। यह मुख्य चुनौती है। हमारी सारी ऊर्जा आर्थिक वृद्धि पर केंद्रित होगी। अन्य लक्ष्यों की तरह हम इसे भी हासिल करेंगे।’’ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा लगाई गई सख्त शर्तों के बारे में भी बात की, जिसने पिछले साल पाकिस्तान को सात अरब अमेरिकी डॉलर का ऋण दिया था।

शरीफ ने कहा कि इन शर्तों में कृषि कर लगाना भी शामिल था, जिसे अब पूरा कर दिया गया है और सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों ने इसे मंजूरी दे दी है। शरीफ ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मंत्रालय को रमजान पैकेज लाने का निर्देश दिया गया है, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके और मुस्लिम पाक महीने के दौरान जनता को रियायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण वस्तुएं उपलब्ध कराई जा सकें।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत